नालंदा में आरसीपी सिंह को झटका, अजय पटेल शामिल हुए जदयू में, मंत्री श्रवण कुमार ने…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह खेमे में शामिल अजय पटेल ने एक बार फिर जदयू का दामन थाम लिया है। बिहारशरीफ के जदयू कार्यालय में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अजय पटेल का जदयू की सदस्यता ग्रहण करायी।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कटाक्ष करते हुये कहा कि आरसीपी सिंह के यहां संगठन नाम का कोई चीज नहीं है बल्कि दरबारी संगठन है जिसमें अजय पटेल खुद को कुंठित महसूस कर रहें थें। उन्होने कहा कि अजय पटेल जदयू में रहकर संगठन का काम करते रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा दिये जा रहे बयानों पर कहा कि ऐसी बातें चलती रहती है। जिनकी जहां इच्छा रहती है वहां आते-जाते रहते हैं। जिन लोगों को जदयू की नीति, नीतीश कुमार की नीति, गरीबों के प्रति किये जाने वाले काम, गरीबों के उत्थान का नजरिया जैसी नीतियां पसंद होती है वह जदयू और नीतीश जी के साथ रहेंगे जिन्हें यह सब पसंद नहीं है वह कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article