बिहार की सीटों पर कांग्रेस ने तय कर लिया उम्मीदवार, महाराजगंज सीट पर फंसा है मामला

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जहां कांग्रेस ने गठबंधन में अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर ली है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मोहर लग गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक महराजगंज सीट पर किसी उम्मीदवार के नाम पर अभी सहमति नहीं बन सकी है उसके अलावा बाकि सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम तय कर ली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना साहिब से पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को उम्मीदवार बनाया जाएगा इसके साथ ही समस्तीपुर सीट से नीतीश कैबिनेट के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी के नाम पर मुहर लगी है। इसके साथ ही बेतिया से मदन मोहन तिवारी और सासाराम सीट से विश्वनाथ राम को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है, तो मुजफ्फरपुर सीट से अजय निषाद कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरेंगे।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि महाराजगंज सीट पर दावेदारों की संख्या अधिक होने की वजह से अभी नाम तय नहीं हो सका है लेकिन कांग्रेस आलाकमान अभी नामों पर मंथन करने में जुटे हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि महाराजगंज सीट पर आकाश सिंह और विजय शंकर दुबे के साथ ही अन्य कई दावेदार हैं। हालांकि अभी उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद जताया जा रहा है कि कांग्रेस बिहार के सभी 6 सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा आज ही कर देगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस बिहार में 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें तीन सीट भागलपुर, कटिहार और किशनगंज सीट पर पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर चुकी है जबकि 6 सीटों पर आज उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। बिहार में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने के लिए सीईसी की बैठक चल रही है जिसमें भाग लेने के लिए कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article