जन सुराज की फंडिंग पर PK का JDU को जवाब, बोले – पैसा मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से आ रहा है, मैं ठेकेदार, सांसद और विधायक तो कभी नहीं रहा

DNB Bharat Desk

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सत्तारूढ़ पार्टी जदयू द्वारा उन पर और उनकी पार्टी जन सुराज पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि प्रशांत किशोर इतना पैसा कहां से ला रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी ठेकेदारी नहीं की, न कभी विधायक, सांसद बना।

- Sponsored Ads-

न ही मैं किसी सरकारी पद पर रहा और न ही मैं IAS या IPS रहा। मेरे पास जो कुछ भी है वह मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से है और हम सब जानते हैं कि जिस पर सरस्वती जी की कृपा होती है उसके पास लक्ष्मी जी अवश्य आती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार के इस बेटे के पास जो कुछ भी है, वह उसने अपनी बुद्धि से कमाया है, उनके पिताजी ने नहीं दिया है, ताकि बिहार का कोई भी युवा कमजोर न रहे।

जन सुराज की फंडिंग पर PK का JDU को जवाब, बोले - पैसा मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से आ रहा है, मैं ठेकेदार, सांसद और विधायक तो कभी नहीं रहा 2उन्होंने आगे कहा कि क्या पैसा सिर्फ गुजरात के लड़कों के पास रहेगा। बिहार के लड़कों का वोट, बिहार के लड़कों की ताकत, बिहार के लड़कों की आवाज और पैसा गुजरात के लड़कों के पास, ये अब नहीं चलेगा। बिहार के लड़के मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article