बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है एवं अघोषित आपातकाल लगाया जा चुका है-विजय सिंहा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिंहा आज एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने निजी कार्यक्रमों में भी भाग लिया । इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर राजद जदयू गठबंधन को आरे हाथों लेते हुए कहा की बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है एवं अघोषित आपातकाल लगाया जा चुका है ।

- Sponsored Ads-

देखा जाए तो जो आपातकाल लगाने वाले लोग थे आज नीतीश कुमार उन्हीं के गोद में बैठ गए हैं तो इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है की जनता किस कदर कराह रही है । वहीं उन्होंने नई संसद भवन में महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर केंद्र सरकार की प्रशंसा की है तथा कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज महिलाओं के उत्थान के लिए जो काम किया जा रहे हैं वह काफी प्रशंसनीय है ।

बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है एवं अघोषित आपातकाल लगाया जा चुका है-विजय सिंहा 2 उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कब किसका समर्थन करेंगे और कब किसका विरोध करेंगे यह नीतीश कुमार के द्वारा अपनी सुविधा अनुसार किया जाने वाला काम है। जहां तक बिहार की राजनीति का सवाल है तो इस संबंध में नीतीश कुमार ही बेहतर बता सकते हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article