बरौनी रिफाइनरी ने एक बार फिर की आम रास्ता बंद करने की कोशिश, ग्रामीणों के विरोध के बाद…

DNB Bharat Desk

सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा व ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य को रोका। डीएम की पहल पर रास्ता अवरूद्ध कार्य रोका गया। रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा केशावे विश्वकर्मा मंदिर के पास आम रास्ता को बंद करने का प्रयास।

 

डीएनबी भारत डेस्क 

तेलशोधक बरौनी प्रबंधन द्वारा शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर केशावे के पास आम रास्ता को बंद करने का पुनः प्रयास किया गया। जिसकी भनक लगते ही सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा व ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर पहुंच कर आम रास्ता अवरूद्ध कार्य को रोक दिया। जिसके बाद तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा के संयोजक डा रजनीश कुमार, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, पूर्व जिप सदस्य अरविंद सिंह ने डीएम रोशन कुशवाहा से मुलाकात कर रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा आम रास्ता को बंद करने पर रोक लगाने का आग्रह किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा के सदस्य व तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने डीएम को बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व जुलाई 2021 में भी बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन के द्वारा आम रास्ता को बंद करने का प्रयास किया गया था।उस समय भी तत्कालीन डीएम ने आम रास्ता को बंद करने पर रोक लगाने हेतु सदर एसडीओ को निर्माण कार्य स्थल पर भेजा था। रिफाइनरी प्रबंधन और सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा व जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई थी। बरौनी रिफाइनरी ने एक बार फिर की आम रास्ता बंद करने की कोशिश, ग्रामीणों के विरोध के बाद... 2तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन सौहार्दपूर्वक वार्ता करके आम रास्ता को छोड़कर अपना काम करें। किसी भी सूरत में आम रास्ता बंद नहीं किया जा सकता है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बहुत जल्द बैठक होगी और समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

इस संबंध में विस्तार पूर्वक से जानकारी देते हुए संयोजक डॉ रजनीश कुमार ने बताया कि बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा जानबूझकर दर्जनों गांव जाने वाली आम रास्ता को बंद का प्रयास किया जा रहा है जो सरासर ग़लत है। इस आम रास्ता से सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। इसीलिए इस आम रास्ता को छोड़कर रिफाइनरी प्रबंधन घेराबंदी करें। इस अवसर पर मुखिया केशावे गोपाल सिंह, सरपंच मुकेश कुमार, प्रहलाद सिंह, नूर आलम, निखिल कुमार, विजय कुमार, राम जतन पासवान, निशांत कुमार,नवल महतों, नेपाली महतो सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article