बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गाँव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गाँव से एक बड़ा ही दुखद खबर मिली है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मटिहानी के प्रमुख विश्वनाथ राय का इकलौता पोता खोरमपुर गंगा घाट में शुक्रवार की सुबह में गंगा स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी गांव निवासी विजय राय का एकलौता 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

मृतक का दादा प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय ने अपने पोते के मौत की खबर को सुनकर रो-रो कर वो बार बार बेहोश हो रहे थे। उन्होंने फूट-फूट कर रोते हुए बताया कि मेरा पोता चैत्र नवरात्रि किए हुए था। इसी को लेकर वह  खोरमपुर गंगा घाट में स्नान करने के लिए गया था। गंगा में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया! और उसका डूबकर गंगा नदी मौत हो गया।  मौत की खबर मिलते ही मटिहानी खरीदी गांव समेत आसपास के इलाकों में मातमी सन्नाटा पसर गया। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के 2 घंटे बाद गंगा नदी से  खोजकर शव को बाहर निकाल ।

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2बताया जाता है कि मृतक तीन बहन और एकलौता भाई था! उसकी बहन का भी हाल रो-रो कर बुरा है।  अपने भाई के शव को देखकर रो-रो कर बहन यह बोल रही थी कि अब केकरा हाथ मे राखी बांधवै रे भाय ।  यह बोलकर बहन रो रो कर बेहोश हो जाती थी। वही उसकी मां भी अपने इकलौते पुत्र के शव को देखकर रोते रोते उसके दोनों आंखों के आंसू सूख गए थे! वह बार-बार बेहोश हो रही थी।  मृतक के परिजनों ने आदित्य कुमार के  शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उसने पंचनामा लिखकर मटिहानी थाना प्रभारी को आवेदन दे दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article