वीरपुर पुलिस ने रंगदारी व गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी अमृत डॉन को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी व्यवसायी अंकित कुमार के घर पर चढ़कर शनिवार की रात रंगदारी मांगने व गोलीबारी करने के मुख्य आरोपी अमृत डॉन चढ़े पुलिस के हत्थे।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बीती रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी कारीचक निवासी अमृत डॉन अपने घर में छुपा हुआ है।इसी सूचना सत्यापन को लेकर पहुंची पुलिस ने चारों तरफ से उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान पुलिस ने अमृत डॉन को गिरफ्तार किया और उसके घर से दो देशी कट्टा भी बरामद किया।उन्होंने बताया कि इस मामले के दो अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।घटना के संबंध में पीड़ित अंकित कुमार ने पुलिस कोई दिए लिखित शिकायत में बताया कि वह कारीचक चौक पर प्लाई का दुकान खोले हुए है। कारीचक निवासी अमृत डॉन,मो.दिलशाद व मो.गुफरान 26 सितंबर की रात 8 बजे आए और 5 लाख रंगदारी की मांग की।

वीरपुर पुलिस ने रंगदारी व गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी अमृत डॉन को किया गिरफ्तार 2विरोध करने पर वे लोग मेरे भाई अंकेश कुमार के साथ बकझक व हाथापाई करने लगे।शोर होने पर सभी बदमाश यह धमकी देते चले गए कि रंगदारी नही दी तो जान से मार देंगे।शनिवार की रात 8 बजे वे लोग बभनगामा स्थित हमारे घर पर आ धमके और गाली गलौज करने लगे।घर से निकलने की चुनौती देने लगे।जब कोई घर से नहीं निकला तो अमृत डॉन ने कमर से पिस्तौल निकाल कर घर की तरफ फायरिंग कर दी।गोली ग्रील पार करते हुए खिड़की में दरवाजे में फंस गई थी।इससे उनका पूरा परिवार दहशत में आ गया था।इधर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article