समस्तीपुर में अनियंत्रित बोलेरो ने 15 लोगों को रौंदा, 9 लोगों की हालत गंभीर

DNB Bharat

समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा मुख्य मार्ग में कन्हैया चौक पर रविवार देर रात की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत कन्हैया चौक पर हाजीपुर जैसी सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें अनियंत्रित बोलेरो ने जिले के समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग के कन्हैया चौक पर 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया। जिसमें 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात 50 से ज्यादा की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु भुइयां बाबा के पूजा में शामिल होने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक के पास स्थित ब्रह्मस्थान की ओर जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में अनियंत्रित बोलेरो ने 15 लोगों को रौंदा, 9 लोगों की हालत गंभीर 2

तभी अचानक पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने 15 से अधिक महिला पुरूष श्रद्धालु को रौंद डाला। हलांकि भीड़ के एक हिस्से ने उस अनियंत्रित बोलेरो और उसके चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया। जबतक इस घटना के बारे में लोग कुछ समझ पाते 15 लोग इस घटना में घायल हो चुके थे जिसमें 9 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया एवं ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।

बताते चलें कि पिछले सोमवार को हाजीपुर में भी एक ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने भुइयां बाबा के पूजा में शामिल होने जा रहे एक दर्जन लोगों को कुचल दिया था। जिसमें 8 की मौत हो गई। एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी घटना है। रविवार को छपरा में भी एक ऐसा हादसा हुआ था जब भोज खा रहे 18 लोगों को बेकाबू स्कोर्पियो ने कुचल दिया।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article