बिहार विधानसभा चुनाव तय करेगा भारत का भविष्य – डॉ कन्हैया कुमार

DNB Bharat Desk

बिहार विधानसभा चुनाव भारत का भविष्य तय करेगी।दिल्ली की केंद्र सरकार बिहार पर टिकी हुई है।नरेंद्र मोदी ने मात्र 1 रुपये में देश की कीमती जमीन को अडानी-अंबानी के हाथों बिक्री कर चुकी है।बिहार राज्य की सरकार का फैसला दिल्ली व गुजरात में होती है।राहुल गांधी व तेजस्वी यादव हमेशा से सामाजिक न्याय व अमन चैन की बात कर रहे हैं

- Sponsored Ads-

विधानसभा चुनाव के दौरान बदलाव की शुरुआत बेगूसराय से होनी चाहिए।भाजपा के विधायकों के पास सिर्फ पैसों की शक्ति है।वह निरन्तर चोर दरवाजे से सरकार बना रही है।ये बातें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कही।वे मंगलवार को स्थानीय बीपीएस हाई स्कूल के मैदान में महागठबंधन की समर्थित प्रत्याशी अमिता भूषण के चुनावी सभा में बोल रही थी।कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार ने कहा जब सांसद व विधायक को पेंशन दी जा रही है तो अन्य सभी कर्मचारियों को भी पेंशन मिलेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव तय करेगा भारत का भविष्य - डॉ कन्हैया कुमार 2जिसकी शुरुआत राहुल गांधी व तेजस्वी यादव करेंगे।कहा कि वर्तमान सरकार ने जीविका दीदियों को जो 10 हजार रुपए का वितरण किया है वह आम लोगों से सरकार ने 73 हजार करोड़ रुपए की घोटाला किया है। 5 साल में लोगों को एक बार ही मताधिकार देने का अवसर मिलता है।वर्तमान भाजपा विधायक से आम जन खुश नहीं है।वे बदलाव की ओर अग्रसर है।सुशासन के नाम पर हत्या,बलात्कार,लूट,खसोट,

भ्रष्टाचार काफी तीव्र गति से आगे बढ़ रही है।कोई ऐसा विभाग व कार्यालय नहीं,जहां बिना रिश्वत लिए काम नहीं हो रहा है।जब राहुल गांधी व तेजस्वी यादव घर-घर सरकारी नौकरी देने की बात करते हैं तो मोदी व नीतीश बजट देखते हैं।मोदी दस लाख रुपए के कपड़े पहनते हैं और लोगों के बीच सिर्फ जुमलेबाजी करते नजर आते हैं।उन्होंने आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर प्रखंड हमेशा से निर्णायक की भूमिका में रहती है।इसलिए यहां से पिछले चुनाव से तीन गुणा अधिक मत देने का आह्वान किया।महागठबंधन परिवर्तन के संकल्प को लेकर मजबूती से मैदान में खड़ी है।

बिहार विधानसभा चुनाव तय करेगा भारत का भविष्य - डॉ कन्हैया कुमार 3विधान परिषद सदस्या व राजद नेत्री उर्मिला ठाकुर ने कहा कि सरकार को नियंत्रण में रखना है तो परिवर्तन बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के सहारे ही निन्म से निन्म वर्ग के लोगों को सांसद,विधायक व विधान परिषद बनाया है।वर्तमान बिहार के सीएम नीतीश कुमार अचेतावस्था में है।नीतीश सरकार वर्तमान में उचित हक हकूक व आवाज बुलंद करने वाले छात्र छात्राओं पर लाठीचार्ज करवाती है।

बिहार विधानसभा चुनाव तय करेगा भारत का भविष्य - डॉ कन्हैया कुमार 4पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ही राज्यभर में जातिगत जनगणना करवाया।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब 12 डॉक्यूमेंट में से किसी भी 1 डॉक्यूमेंट के सहारे मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।वहीं भाजपा की तानाशाही मोदी सरकार वोट देने से वंचित करने की योजना बनाई थी।जिसका उजागर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव ने किया।प्रत्याशी अमिता भूषण ने कहा कि आप तमाम लोगों के आशीर्वाद व प्यार से यहां खड़ी हूं।मुझे इस बार अवसर दीजिए मैं विकास की रफ्तार तीन गुणा कर दूंगी।मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सार्जन

बिहार विधानसभा चुनाव तय करेगा भारत का भविष्य - डॉ कन्हैया कुमार 5वीआईपी जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी,अफरोज आलम,अरुण कुमार सिंह,राम प्रवेश सिंह,सुखराम महतो,सुल्ताना बेगम,गीता प्रसाद सिंह,राम सागर सिंह,सूरज सिंह समेत हजारों कि संख्या से वीरपुर+2 विद्यालय का मैदान खचाखच भरा हुआ था।जो अमिता भुषण की जित सुनिश्चित करने के लिए बार बार  विभिन्न तरह से ना लगा रही थी।

Share This Article