नालंदा पुलिस ने बीएसएफ के सहयोग से छापेमारी के दौरान 6 देसी कट्टा 126 राउंड जिंदा कारतूस 5 मैगजीन किया  बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

लोकसभा चुनाव के पूर्व पुलिस को मिली बड़ी सफलता

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा पुलिस को लोकसभा चुनाव के पूर्व बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पिछले दिनों लहेरी थाना क्षेत्र के कटरापर मोहल्ला में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर गोलीबारी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की।

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने बीएसएफ के सहयोग से छापेमारी के दौरान 6 देसी कट्टा 126 राउंड जिंदा कारतूस 5 मैगजीन किया  बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार 2इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी बगल के घरों में हथियारों के साथ छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने बीएसएफ के जवानों के साथ फिर से घेराबंदी की और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया।

नालंदा पुलिस ने बीएसएफ के सहयोग से छापेमारी के दौरान 6 देसी कट्टा 126 राउंड जिंदा कारतूस 5 मैगजीन किया  बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार 3पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के घरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 4 पिस्तौल, 2 देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 126 जिंदा कारतूस बरामद किए।उक्त बातों की जानकारी सदर डीएसपी नरूल हक ने प्रेस वार्ता कर दी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article