घटना डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव की बताई जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। जुआ खेलने से मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया, जब अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव की बताई जा रही है।घायल व्यक्ति की पहचान तेतरी गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र झा के पुत्र शंभू झा के रूप में हुई है।

घायल शंभू झा ने बताया कि उनके घर के सामने कुछ अपराधी जुआ खेल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पहले अपराधियों ने उनकी पिटाई की, और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। भागने के दौरान पीछे से गोली मारी गई, जो उनके पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
घायल शंभू झा को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क