मोदी के नाम पर वोट देना आत्महत्या के बराबर है – शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जीरोमाइल स्थित होटल मीरा मोटल के सभागार में शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बरौनी प्रखंड अंतर्गत इंडिया गठबंधन के सभी दलों की बैठक आयोजित किया गया। इंडिया गठबंधन की बैठक की अध्यक्षता भाकपा बरौनी अंचल मंत्री अरविन्द सिंह, राजद जिला उपाध्यक्ष रामानंद यादव, बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सीपीएम नेता विनिताभ ने संयुक्त रूप से किया। जबकि संचालन एटक नेता प्रहलाद सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सह भाकपा जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि बेगूसराय की अस्मिता बचाने की जरूरत है। तीन तसिया से सावधान रहें। वो आपको ठग कर चला जाएगा। बस सतर्क रहने की जरूरत है। आप सब खुशफहमी के शिकार ना हो। एक एक मतदाता के घर पर जाकर चुनाव चिन्ह को बताएं।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह इंडिया गठबंधन के संयोजक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी के नाम पर वोट देना आत्महत्या के बराबर है। जब तक मोदी सरकार रहेगी नौकरी नहीं मिलेगी, मिली हुई नौकरी भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा बूथ मैनेजमेंट ही जीत और हार को तय करने वाला है। हर बूथ पर तीन यूथ के साथ साथ बूथ क्षेत्र के हर मतदाता को पहचान होनी चाहिए। नये युवा मतदाताओं को पहचान कर अपने उम्मीदवार के पक्ष में जागरुक करें। उन्होंने कहा देश विरोधी ताकतों को शिकस्त देने के लिए हमें आहूति देनी होगी, खून पसीना बहाना होगा।

उन्होंने बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ढाई वर्ष से प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना में राशि नहीं आई। जबकि वे मंत्री थे। एक सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में बहुत कुछ कर सकता है जबकि वो केन्द्रीय मंत्री थे। लेकिन कुछ नहीं किया।मोदी के नाम पर वोट देना आत्महत्या के बराबर है - शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 2

वहीं चुनाव को लेकर बरौनी प्रखंड क्षेत्र में 31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही 51 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन सभी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर किया जाएगा। साथ ही भाकपा बरौनी अंचल बीहट में प्रधान कार्यालय के साथ साथ अन्य जगहों पर जोनल वाइज कार्यालय खोलने का निर्णय किया गया। वही बरौनी भाकपा अंचल मंत्री अरविन्द सिंह ने बरौनी प्रखंड क्षेत्र से जमा किए गए एक लाख रुपए सहयोग राशि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश कुमार राय को दी।

बैठक को बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष चुनचुन राय, मो हारुण रशीद, राजद प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन कुमार, डॉ रजनीश कुमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित कुमार, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, मो कमरे आलम, दिलेर अफगान, दिनेश सिंह दीना, कैलाश कुमार, विग कमांडर रंजीत कुमार, एआईएसएफ नेता राकेश कुमार, राजेन्द्र सिंह सहित भाकपा, राजद, कांग्रेस, सीपीएम सहित अन्य गठबंधन के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

बरौनी से धर्मवीर कुमार 

Share This Article