नालंदा: बिहारशरीफ में अमित शाह की हुंकार“मोदी-नीतीश को चिंता देश के गरीब की, न कि सत्ता की कुर्सी की

DNB Bharat Desk

.

नालंदा-देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मैदान में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

नालंदा: बिहारशरीफ में अमित शाह की हुंकार“मोदी-नीतीश को चिंता देश के गरीब की, न कि सत्ता की कुर्सी की 2अमित शाह के पहुंचते ही पूरे मैदान में “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “नीतीश- मोदी जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार की धरती ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमित शाह ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

- Sponsored Ads-

नालंदा: बिहारशरीफ में अमित शाह की हुंकार“मोदी-नीतीश को चिंता देश के गरीब की, न कि सत्ता की कुर्सी की 3उन्होंने कहा लालू यादव को चिंता सिर्फ अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की है, और सोनिया गांधी को चिंता अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने की है। लेकिन नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की चिंता देश के गरीब की है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह पिछले 20 वर्षों से बिहार की जनता ने भाजपा और एनडीए को भरपूर आशीर्वाद दिया है, उसी प्रकार एक बार फिर 5 साल के लिए अवसर दें। उन्होंने कहा, हम बिहार को विकसित बिहार बना कर रहेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article