आगामी 26 नवंबर को युवा राष्ट्रीय जनता दल का रानी दो पंचायत के बेगमसराय चौक पर होगा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन
डीएनबी भारत डेस्क
युवा राष्ट्रीय जनता दल के ग्राम चौपाल सह सदस्यता अभियान को लेकर बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के बुझावन चौक पर बैठक आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रामपदारथ राय ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर गरिमामई जिला अध्यक्ष मोहित यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश यादव शामिल हुए। बैठक में आगामी 26 नवंबर को युवा राष्ट्रीय जनता दल का बेगमसराय चौक पर चौपाल कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष मोहित यादव,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश यादव कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल युवाओं के जुड़ने से गांव में राजद सांगठनिक रूप से मजबूत होगी और हम लोग बूथ स्तरीय पर मजबूती प्रदान करेंगे और आगामी 2024 और 25 चुनाव में विजय प्राप्त करने का काम करेंगे। वही बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष के मौजूदगी में करीब 100 युवायों ने राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण किया। साथ ही नए कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया की हम लोग सच्ची निष्ठा के साथ पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे ।
प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,पूर्व जिला प्रवक्ता श्याम दास,जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार सोनू,पूर्व मुखिया उदयकांत चौधरी,साजो राय विनोद राय, विजेंद्र कुमार,युवा राजद नेता मंसूरचक वीरेंद्र कुमार यादव, छात्र नेता गौरव कुमार दास,युवा नेता जयप्रकाश यादव,प्रवीण पाल हेमंत कुमार,चंद्रभूषण यादव,राहुल कुमार, अरविंद कुमार राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
