नालंदा पहुंचे पंजाब के प्रदेश प्रवक्ता वसीम रजा, सीएम नीतीश पर किया वार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व राज्य मंत्री वसीम राजा अपने निजी कार्य को लेकर नालंदा जिला पहुंचे। यहां बबुरबन्ना और गौरागढ़ इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता वसीम राजा ने कहा कि नालंदा ज्ञान की धरती है और यह हमेशा यहां पर लोगों को ज्ञान का प्रकाश देने का काम किया है इसीलिए मेरा दृढ़ इच्छा थी कि मैं नालंदा की सरजमी पर आऊं जो सपना अब पूरा हुआ है।

- Sponsored Ads-

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता वसीम रजा ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जबसे बिहार के अंदर महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार गए हैं तब से पूरे बिहार में लगातार गुंडाराज कायम हो गया है। आलम यह है कि अब जगह-जगह गोलीबारी, हत्या, लूट, फिरौती की मांग बढ़ती जा रही है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहारवासियों को यह आश्वासन दिया है बिहार को गुंडाराज के हवाले नहीं जाने देंगे। बिहार में अब किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, इसीलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हर महीने बिहार आएंगे।

अमित शाह के बिहार बार-बार आने से नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल में कुछ ज्यादा ही घबराहट देखने को मिल रहा है। वास्तव में जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जाते हैं वहां घबराहट होती है क्योंकि अमित शाह हमेशा सत्य के साथ चलने का काम करते हैं। वही भाजपा प्रवक्ता वसीम रजा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक दिशाहीन व्यक्ति हैं उनका खुद अपने दिशा का पता नहीं है। पंजाब में जितने भी कानून पास किए गए थे उसे वापस लेना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल का ना नीति है ना सिद्धांत है। अरविंद केजरीवाल सिद्धांत विहीन होकर पंजाब को डूबाने का काम कर रहे है।

नालंदा से ऋषिकेश

Share This Article