जीरो माइल काफी उद्यमी जगह है और इस बहाने हमारी बेटियों को आगे बढ़ने का एक और मौका मिलेगा -जीतन राम मांझी

DNB Bharat Desk

 

सोमवार को जीरो माइल स्थित इलेक्ट्रिक वर्ल्ड हीरो टू व्हीलर एजेंसी का उद्घाटन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने किया।

डीएनबी भारत डेस्क

इंडिया गठबंधन, गठबंधन नहीं बल्कि यह घमंडिया गठबंधन है। ऐसे में हम अपना नेतृत्व इंडिया जैसे गठबंधन को नहीं दे सकते हैं। उक्त बातें सोमवार को जीरो माइल स्थित इलेक्ट्रिक वर्ल्ड हीरो टू व्हीलर एजेंसी का उद्घाटन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने व्यक्त किया।

- Sponsored Ads-

जीरो माइल काफी उद्यमी जगह है और इस बहाने हमारी बेटियों को आगे बढ़ने का एक और मौका मिलेगा -जीतन राम मांझी 2कहा इंडिया नाम से गठबंधन बना है जिसमें प्रधानमंत्री पद के दर्जनों उम्मीदवार हैं। एक-एक करके सब हीरो बनना चाह रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को प्रगति के रास्ते पर लेकर नरेंद्र मोदी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान को लॉन्च करने में हम सफल हुए उसमें सरकार का अहम योगदान है कि सबसे कम खर्चे में हमने दुनिया को दिखा दिया कि भारत विश्व गुरु है।

श्री मांझी ने कहा कि आज भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है इसलिए हम नरेंद्र मोदी को अपना नेतृत्व दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन 2024 में 400 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर रही है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अपने कर कमलों से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर इलेक्ट्रिक वर्ल्ड शुभारंभ किया।

जीरो माइल काफी उद्यमी जगह है और इस बहाने हमारी बेटियों को आगे बढ़ने का एक और मौका मिलेगा -जीतन राम मांझी 3अपनी शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह शुभारंभ बेटियों के लिए एक अच्छी शुरुआत है। खासकर के जीरो माइल काफी उद्यमी जगह है और इस बहाने हमारी बेटियों को आगे बढ़ने का एक और मौका मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जमाना था की बेटी को घर की वस्तु माना जाता था। आज बेटी हर जगह विज्ञान, कृषि, सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इसलिए उनको सहूलियत देना जरूरी है क्योंकि  आज नारी सशक्तिकरण का देश भारत है।

जीरो माइल काफी उद्यमी जगह है और इस बहाने हमारी बेटियों को आगे बढ़ने का एक और मौका मिलेगा -जीतन राम मांझी 4मौके पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सह एजेंसी के निदेशक पीयूष कुमार, आयुष कुमार, बेगूसराय नगर निगम की महापौर पिंकी देवी, नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबिता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पूर्व महापौर संजय कुमार, पूर्व जिप अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत बुके से किया गया। मौके पर कम्पनी जोनल हेड ईस्ट अभिनन्दन कुमार, एएसएम वरुण प्रकाश, सर्विस इंजीनियर मनीष गौर, बुलेट जी, मो शमशेर, हम प्रवक्ता माधव कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, शुभम कुमार, गोल्डेन कुमार, साकेत कुमार, रजनीश कुमार, हेमंत कुमार, ललन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article