बेगूसराय: आगामी 13 मई को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर थाना क्षेत्र में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार की संध्या खोदावंदपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। दर्जनों वाहनों के काफिलों के साथ सशस्त्र बल व सैफ बल के जवानों ने बेगूसराय रोसड़ा मुख्य पथ, मेघौल के ग्रामीण पथ पर फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान फरार वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु उनके घरों में भी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। फ्लैगमार्च में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नवनीत नमन, पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा, थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार, एएसआई अमरजीत कुमार, मुनीर आलम तथा सेक्टर पदाधिकारी सामिल थे।
- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
