दाह संस्कार में गए एक युवक की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

शव जलाने गए एक युवक की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान छौड़ाही के शंकर चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन चौधरी के रूप में की गई है। बूढ़ी गंडक नदी को तैरकर पार करने के दौरान यह हादसा बाड़ा के कंकरी घाट में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही खोदावंदपुर थाना के एसआई सुबोध कुमार,कौशलेंद्र कुमार,एएसआई अमरजीत कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इस युवक को नदी के पानी से बाहर निकाला। युवक को तुरंत खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की नदी में डूबने से मौत हो जाने की घटना से कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार छौड़ाही के 65 वर्षीय इंद्रदेव चौधरी की सोमवार को मौत हो जाने पर परिजन और ग्रामीण उसका लाश जलाने के लिए बाड़ा गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के कंकरी घाट गए हुए थे।

दाह संस्कार में गए एक युवक की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हुई मौत 2जहां लाश जलाने की तैयारी की जा रही थी। इसी क्रम में शव यात्रा में शामिल छौड़ाही गांव के शंकर चौधरी का पुत्र अर्जुन चौधरी,उसके ग्रामीण साथी सुनील चौधरी एवं चौफेर गांव के बह्मदेव महतो का पुत्र मनोज महतो तीनों युवक नहाने के नदी में घुस गए और तीनों युवक नदी को पार करने के लिए तैरने लगे। इनमें से दो युवक किसी तरह तैरकर वापस लौट आए। परन्तु अर्जुन चौधरी नदी के गहरे पानी में डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में बाल बाल बचे सुनील चौधरी एवं मनोज महतो की चिकित्सा स्थानीय एक निजी क्लिनिक में करवाई जा रही है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article