समस्तीपुर: पेट्रोल पम्प पर हथियार बंद अपराधियों ने लुटे चार लाख रुपये , जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक़्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ एक बार फिर से बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

- Sponsored Ads-

लूट की रकम चार लाख रुपये बताई जा रही है।चकमेहसी थाना क्षेत्र के सहुरी गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की देर रात हथियार से लैश नकाबपोश तीन की संख्या में बाइक से पहुंचे अपराधियों ने पंप पर पेट्रोल देने को कहा।

इस दौरान पेट्रोल पंप बंद करने से पहले हिसाब का मिलान किया जा रहा था अपराधी बाइक से उतरकर काउंटर के अंदर प्रवेश कर अन्य कर्मी को भी हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया।

इस बीच मारपीट कर बदमाशों ने काउंटर से सारे रूपये लूट लिए और वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लूट की रकम चार लाख रुपये बताई गई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article