नालन्दा में डकैतों का आतंक, देर रात हथियार से लैश आधे दर्जन की संख्या में डकैतों ने सात लाख की डकैती, विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट हत्या करने का किया प्रयास

DNB Bharat Desk

रहूई थाना क्षेत्र के इतासंग की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में अपराधी किस तरह से बैखौफ है जिसकी बानगी मुख्यमंत्री के कर्मभूमि रहूई में देखने को मिला। दरअसल रात के 10:00 बजे रहुई थाना क्षेत्र इलाके के इतासंग गांव में आधे दर्जन की संख्या में डकैतो ने हथियार से लैस होकर एक घर के ऊपर धावा बोल दिया।

इस दौरान करीब 2 घंटे तक हथियार से लैस डकैतों ने घर के अंदर अकेली महिला को बंधक बनाकर जमकर उत्पाद मचाते हुए घर के अंदर रख मांगे ज्वेलरी 70000 नगर एवं अन्य सामान के ऊपर हाथ साफ कर दिया। महिला ने जब इसका विरोध करना चाहा तो डकैतों ने मारपीट करते हुए हाथ बांधकर हत्या करने का भी प्रयास किया।

- Sponsored Ads-

नालन्दा में डकैतों का आतंक, देर रात हथियार से लैश आधे दर्जन की संख्या में डकैतों ने सात लाख की डकैती, विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट हत्या करने का किया प्रयास 2घटना के बाद महिला के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब तक डकैत आराम से भाग निकले। महिला घर में अकेले रहती हैं घर के बाकी सदस्य अहमदाबाद में रहते हैं। छठपूजा को लेकर सभी घर आ रहे थे। इसके पूर्व यह डकैती घटना घट गई।

मीडिया के हाथ कुछ ना लगे इसके पहले रहूई थानाध्यक्ष के द्वारा डॉग स्क्वायड का हवाला देते हुए डकैती स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया। वही थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के हिसाब से महज एक लाख की लूट हुई है।जिसमें 68 हजार नगद और चांदी आभूषण है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article