मैट्रिक की रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मैट्रिक की परीक्षा में अंक कम होने के कारण तनाव में था छात्र

DNB Bharat Desk

 

सिलाव थाना क्षेत्र के सुरूमपुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-सिलाव थाना क्षेत्र के सुरुमपुर गांव में मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन के बावजूद भी अंक से असंतुष्ट छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक सुरुमपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह के 15 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है। परिजन ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आने के कारण दोपहर से साहिल असंतुष्ट था।

- Sponsored Ads-

मैट्रिक की रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मैट्रिक की परीक्षा में अंक कम होने के कारण तनाव में था छात्र 2रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी प्रकार की प्रतिक्रिया अंदर से नहीं मिली। खिड़की से झांक कर जब देखा गया तो किशोर पंखे से लटका हुआ था।

मैट्रिक की रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मैट्रिक की परीक्षा में अंक कम होने के कारण तनाव में था छात्र 3इसके बाद दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से नीचे उतरा । तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article