बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन,दो मामले का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

कुल बाइस आवेदन में से दो आवेदन का निष्पादन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न पंचायतों के भुमि विवाद सम्बंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया । जनता दरबार में कुल दो आवेदन प्राप्त हुए। जबकि पुर्व से बीस आवेदन लंबित था । कुल बाइस आवेदन में से दो आवेदन का निष्पादन किया गया।

जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी दीपक कुमार, थानाध्यक्ष अजित कुमार समेत राजस्व कर्मचारी मुकेश झा के द्वारा दोनो पक्ष के लोगों से भुमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद दो आवेदन का निष्पादन किया गया ।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन,दो मामले का हुआ निष्पादन 2 वही दो मामले को वरीय पदाधिकारी को भेज दिया गया। अन्य अठारह आवेदन कर्ता को भुमी संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा गया। जनता दरबार के दौरान मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनों की संख्या में महिला, पुरूष आवेदक मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article