डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद किया है। मामले में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दिवा गस्ती के दौरान एसआई वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गस्ती में जा रहे थे। इसी दौरान मानोपुर से दोहटा की तरफ जाने वाले रास्ते में दो मोटरसाइकिल से दो युवक जा रहे थे।
- Sponsored Ads-

पुलिस को देख कर मोटरसाइकिल छोड़ दोनो युवक भाग गए। पुलिस ने जब दोनों मोटरसाइकिल की जांच की तो उसकी डिक्की से करीब 13 लीटर शराब बरामद हुआ। पुलिस ने मनोपुर निवासी रामविलास पासवान के पुत्र उमेश पासवान एवं रूपेश पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है
भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद
- Sponsored Ads-
