वीरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के दो वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी इन दिनों लगातार एक्शन में नजर आ रही है,जगह जगह छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रही है।

- Sponsored Ads-

जिससे वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों के वारंटियों  में दहशत का माहौल देखा जाने लगा है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के दो वारंटी को गिरफतार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

वीरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के दो वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरपुर थाना कांड संख्या 69/23 के अपहरण मामले के आरोपी करीम टोल के फुलेना पासवान के पुत्र रूपेश कुमार को और 2010 में सरकारी काम में बाधा डालने के परबन्दा निवासी सुरेंद्र महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article