मंझौल में अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, घटनास्थल पर हुई युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के मंझौल थानाक्षेत्र अंतर्गत मंझौल बस स्टैंड के पास की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बस स्टैंड के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृतक व्यक्ति की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय रामशरण ईश्वर का पुत्र जयकांत ईश्वर के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को देर शाम जयकांत ईश्वर मंझौल बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल को लेकर खड़ा थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में स्थानीय लोग उसे वहां से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना मंझौल थाना पुलिस को दी। मौके पर मंझौल थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article