डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सोना चांदी दुकानदार से लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया । बताया जा रहा है कि सोना चांदी दुकानदार अपना दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसे रास्ते में ही घेर लिया और हथियार दिखाकर लूटपाट करने लगा।

लूटपाट का विरोध दुकानदार के द्वारा किया गया तो अपराधियों ने उसे पर फायरिंग करना शुरू कर दिया जिससे दुकानदार किसी तरह वहां से भाग कर अपना जान बचाई और उसके पास से तकरीबन 60 हजार रुपए नगद और ढाई भर सोने की जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के खगड़िया मुख्य पथ के जोकिहारी पुल के पास की है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नीरज कुमार अपना बखरी बाजार में सोना चांदी का दुकान चलाता है और दुकान बंद कर अपने मोटरसाइकिल के सवार होकर घर परिहार जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर 3 अपराधी आया और हथियार के बल पर नीरज कुमार को रोक लिया और उसे लूटपाट करने लगा जब इसका विरोध नीरज कुमार किया तो उसे पर ताबड़तोड़ गोली चल दिया
जिससे वह जान बचाकर किसी तरह वहां से भाग और अपराधी उसके बैग लेकर फरार हो गया उस बैग में 60 हजार नगद एवं ढाई भर सोने की जेवरात अपराधी लूट कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही बखरी डीएसपी और बखरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अपने स्तर से जांच पड़ताल किया और घटनास्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इस घटना के बाद सोना चांदी दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है फिलहाल पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ नाकाबंदी कर दिया और छापेमारी अभियान जारी है।
डीएनबी भारत डेस्क
