नालंदा: संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश,राजगीर में रहकर करती थी मजदूरी का काम, परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी टोला का है। मृतका की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी स्वर्गीय पप्पू पासवान की (45) वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी के रूप में की गई है।

नालंदा: संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश,राजगीर में रहकर करती थी मजदूरी का काम, परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका 2घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि पिछले 4 सालों से गिरिजा देवी राजगीर में रहकर लोगों के घर में खाना बनाने का काम करती थी। बुधवार को उन्हें पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि गिरिजा देवी का शव गांधी टोला स्थित खंडहरनुमा घर के पास से बरामद किया गया है।

नालंदा: संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश,राजगीर में रहकर करती थी मजदूरी का काम, परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका 3 परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि गिरिजा देवी की हत्या कर उसके शव को गांधी टोला में लाकर फेंक दिया गया है। जबकि जिस जगह से शव मिला है वहां से वह दूसरी गली में रहती थी। वहीं मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article