नालंदा: जमीनी विवाद में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या,ढाई बीघा जमीन का था विवाद

DNB Bharat Desk

 

दो दिन पुत्र के साथ भी किया था मारपीट, रहुई थाना क्षेत्र के मंदीलपूर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

रहुई थाना इलाके के मंदिलपुर गांव में भूमि विवाद में एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या के जाने की सनसनीखेज घटना घटी है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दी है । मृतका स्वर्गीय शरण गोप की 75 वर्षीय पत्नी परमेश्वरी देवी है ।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि महिला का निजाय गांव में ढाई बीघा जमीन है। जिस पर कुछ दबंग लोग कब्जा जमाना चाह रहे है । इसी विवाद के कारण अक्सर मारपीट और विवाद हुआ करता था,13 मार्च को भी उन लोगों ने रास्ते में छेककर महिला के देवर के साथ भी मारपीट किया । जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है । फसल लगाने पर फसल को भी नष्ट कर दिया जाता है ।

नालंदा: जमीनी विवाद में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या,ढाई बीघा जमीन का था विवाद 2 बीती रात बदमाश उनके भतीजा को गोली मारने के लिए घर पर पहुंचे थे । मगर महिला घर के बाहर सोई हुई थी भतीजा समझ कर बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर फरार हो गया । गोली की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article