नालंदा में सीएमएस में कार्य कर रहे युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

DNB Bharat

घटना नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के सोहन कुआं गैस गोदाम के पास की।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला अंतर्गत लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के सोहन कुआं गैस गोदाम के समीप सीएमएस में काम करने वाले सुमित कुमार ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि सुमित कुमार सरमेरा प्रखंड के अहियापुर मुसहरी गांव के रहने वाले हैं जो वर्तमान में सोहन कुआं भारत गैस के गोदाम के पास किराए के मकान में रहकर सीएमएस कंपनी में रहकर एटीएम में रुपया डालने का काम डाला था।

- Sponsored Ads-

मृतक के भाई ने बताया कि सुमित कुमार के ऊपर सीएमएस कर्मियों के द्वारा काम का दबाव डाला जाता था इतना ही नहीं सुमित कुमार के ऊपर बैंक एटीएम में पैसा डालने को लेकर गवन का भी आरोप लगाया गया था। इन्हीं कारणों से तनाव में आकर सुमित कुमार ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुमित कुमार के मौत का जिम्मेदार सीएमएस कंपनी को ही ठहराया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article