बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े के अंतिम दिन कॉमरेड भासो कुंवर के श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित झमटिया गांव  शहीद भासो कुंवर स्मारक परिसर में  शहीद पखवाड़े के समापन समारोह का किया गया आयोजन  

डीएनबी भारत डेस्क

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी हमेशा गरीब मजदुर व किसानों के हक की लड़ाई के लिए अपना शहादत देने का काम किया है। जिसका जीता जागता मिशाल बछवाड़ा है। जहां अपराधियों ने कॉमरेड भासो कुंवर,गंगा नंद राय,नंदनी समेत अन्य क्रान्तिकारियों की हत्या करने का काम किया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े के अंतिम दिन कॉमरेड भासो कुंवर के श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़ 2उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित झमटिया गांव स्थित शहीद भासो कुंवर स्मारक परिसर में मंगलवार को शहीद पखवाड़े के समापन समारोह को संबोधित करते हुए गंगा भासो नंदनी जन जागरण समिति के अध्यक्ष रामोद कुंवर ने कहा। उन्होंने कहा कि स्थानीय पदाधिकारी की लापरवाही के कारण आजाद नगर,अरवा,रानी तीन,आलमपुर, चिरंजीवीपुर व चमथा के लोगों को वासगीत पर्चा नहीं मिल सका है।

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े के अंतिम दिन कॉमरेड भासो कुंवर के श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़ 3उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी से बात हुई है जल्द ही हमलोग गंगा कटाव पीड़ित वैसे परिवार जो वर्षों से सरकारी जमीन पर झुग्गी झोपड़ी बना कर रह रहे हैं उन्हें पर्चा दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा पदाधिकारी के द्वारा जल्द पर्चा नहीं दिया गया तो हमलोग पदाधिकारी के खिलाफ आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क पर चर्चा करते हुए कहा कि झमटिया गंगा घाट से दादुपुर होते हुए चमथा को जोड़ने वाली सड़क एक दशक से अधिक समय से निर्माण कराया जा रहा है लेकिन अभी भी अधुरा है, एक तरफ निर्माण किया जा रहा है तो दुसरी तरफ सड़क टुटते जा रहा है,

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े के अंतिम दिन कॉमरेड भासो कुंवर के श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़ 4उन्होंने पदाधिकारी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि आज स्थानीय पदाधिकारीयों में भ्रष्टाचार चरम पर है।इनलोगो के द्वारा लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बछवाड़ा थाना,प्रखंड व् अंचल कार्यालय,में जो पीड़ित अपने समस्या लेकर जाते हैं उनके साथ समस्या का निदान के लिए मोल भाव किया जाता है। जो सक्ष्म नहीं होता है उसको वापस लौटना पड़ता है। हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है।

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े के अंतिम दिन कॉमरेड भासो कुंवर के श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़ 5वही रानी एक पंचायत के पुर्व मुखिया व सीपीएम नेता उमेश कुमार कवि ने कहा आज वैसे शहिद कॉमरेड गंगा नंद राय,कॉमरेड भासो कुंवर,नंदनी जैसे शहीदों की याद में प्रत्येक वर्ष यह शहादत दिवस के रुप में मनाते आ रहे है वैसे महान विभूतियों की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगा की हमलोग उनके बताये गये रास्ते पर चलकर भष्ट्राचार,अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाकर एक नये समाज की स्थापना की जाय।आज हमारे देश की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक खतरे में है उन्हे बचाने की जरूरत है।

बछवाड़ा में शहीद पखवाड़े के अंतिम दिन कॉमरेड भासो कुंवर के श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़ 6वही शहादत दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो से सैकड़ो की संख्या में सीपीएम कार्यकर्ताओ ने हाथ में तीर धनुष, बैंड बाजे व के साथ जुलुस निकाल कर कॉमरेड भासो कुंवर के झमटिया ठाकुरवाड़ी स्थित स्मारक पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलुस सभा में तब्दील हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र पासवान ने किया।

मौके पर गोपाल ठाकुर, डॉ शोहराब,मो काशीम उद्दीन,उमेश सिंह,राम किशुन सिंह,बिट्टु सिंह,रामानंद साह,अमित गौतम,राम बालक दास,प्यारे दास,राम मुर्ती कुमार,राम दास,हरेराम कुमार,समेत विभिन्न पंचायत से सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरूष कार्यकर्ता मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article