एनटीपीसी बरौनी अपने व्यावसायिक संचालन कार्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की नीतियों से पिरो रहा है विकास के प्रति गाथा – राजीव खन्ना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

एनटीपीसी बरौनी उपनगरी स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भवन में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी बरौनी के मुख्य महाप्रबंधक राजीव खन्ना ने विगत वर्षों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रेस कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि एनटीपीसी बरौनी अपने व्यावसायिक संचालन कार्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की नीतियों से पिरो रहा है विकास के प्रति गाथा।

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी बताया की, एनटीपीसी समूह 74 गीगावाट की स्थापित क्षमता के साथ, 2032 तक 130 गीगावाट हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है ।जिसमें से 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा से उत्पादित किया जाएगा। पर्यावरण के संरक्षण के प्रति एनटीपीसी बरौनी के द्वारा कई कदम उठाये जा रहे है। जिसमें राजीव खन्ना परियोजना प्रमुख ने बताया कि, एनटीपीसी में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देते हुए 900 किलोवाट उत्पादन करने हेतु सोलर पेनल्स लगाये जाएंगे। हरीतिमा को लक्ष्य कर जल जीवन हरियाली प्रोग्राम के तहत 75000 पौधों का रोपण किया गया है।

एनटीपीसी बरौनी अपने व्यावसायिक संचालन कार्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की नीतियों से पिरो रहा है विकास के प्रति गाथा - राजीव खन्ना 2तथा सामुदायिक विकास के लिए अग्रसर है । वहीं बिजली उत्पादन के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं सामुदायिक विकास हेतु एनटीपीसी बरौनी लगातार तत्पर हैं। प्रेस वार्ता के दौरान श्री खन्ना ने प्रैस कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। कार्यक्रम में राजीव खन्ना मुख्य महाप्रबंधक के साथ ही समीर शर्मा महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, सुरजीत घोष महाप्रबंधक अनुरक्षण, सुबीर सहा, महाप्रबंधक ईंधन प्रबंधन, बी पी मेहता, अपर महाप्रबंधक ई ई एम जी, सरोज कुमार अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन, संजय सिंह अपर महाप्रबंधक- पर्यावरण प्रबंधन, एचआर, सीएसआर एवं प्रचालन विभाग, जनसंचार पदाधिकारी पुनीता तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article