नशे में धुत्त शरारती तत्वों ने छात्रों की बेरहममी से की पिटाई

DNB Bharat

खगड़िया जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर संत जेवियर्स स्कूल के बच्चों के साथ की गई मारपीट।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर संत जेवियर्स स्कूल के बच्चों के साथ कुछ नशे में धुत्त शरारती तत्वों ने बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल छात्र ने बताया कि खगड़िया नगर थाना के मथुरापुर के पास स्कूल से आते समय 10से अधिक की संख्या में नशेड़ियों ने दो छात्रों को बांस, डंडे से पिट पिट किया बुरी तरह जख्मी कर दिया ।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

नशे में धुत्त शरारती तत्वों ने छात्रों की बेरहममी से की पिटाई 2

बताते चलें कि खगड़िया में नशेड़ियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि मथुरापुर स्थित संत जेवियर्स स्कूल के पास नशे में धुत्त बेखौफ शरारती तत्वों का जमघट लगा रहता है। जिसके कारण छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी का सामाना करना पड़ता है। वहीं स्थानीय पुलिस मारपीट की इस घटना की छानबीन में जुटी है।

नशे में धुत्त शरारती तत्वों ने छात्रों की बेरहममी से की पिटाई 3

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article