केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा – सत्ता से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव बेचैन हैं और लगातार अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

राजद एवं कांग्रेस की में टूट के बाद एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए उल्टे राजद पर ही दोषारोपण किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है की सत्ता से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव बेचैन हैं और लगातार अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

जबकि लोगों के बीच उनकी छवि क्या है सभी को पता है। जितने भी लूट खसोट हुए थे उस राशि के बल पर लगातार तेजस्वी यादव के द्वारा खेल बाकी है खेल बाकी है कहा जा रहा था और आज उल्टे उन्हीं के दल में खेला हो रहा है और विधायक भाग रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा - सत्ता से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव बेचैन हैं और लगातार अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। 2चाहे वह तेजस्वी यादव हों, चाहे अखिलेश यादव जो भी इस प्रवृत्ति के लोग हैं आज उन्हें ही उल्टे मुंह की खानी पड़ रही है। इससे वह पूरी तरह बेचैन है । भारत की जनता एवं बिहार की जनता मोदी के विकास के एजेंडे को देख रही है और आने वाले दिनों में भी मोदी सब पर भारी रहेंगे ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article