भाजपा में भी है परिवारवाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पिताजी कांग्रेस, राजद, जदयू में भी रह चुके हैं विधायक – प्रशांत किशोर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने युवाओं के एक कार्यक्रम में बिहार की राजनीति में परिवारवाद से सचेत करते हुए कहा कि आज बिहार में सभी पार्टियों की सूची बनाइएगा तो कांग्रेस, राजद, जदयू, बीजेपी समेत सभी दलों की तो आपको पता चलेगा कि यहां साढ़े बारह सौ परिवार के सदस्य ही एमपी, एमएलए बनते हैं। राजनीतिक दल चाहे जो भी हो बनेगा वही आदमी जिसके बाबूजी विधायक हैं।

- Sponsored Ads-

बीजेपी के परिवारवाद का उदाहरण देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी देख लीजिए भाजपा में जो अध्यक्ष बने हैं। आपको लगता है लालू जी का लड़का बन गया है। भाजपा को आप परिवारवाद वाली पार्टी नहीं मानते हैं, लेकिन इसका असर देखिए। भाजपा ने जिसको बिहार में नेता बनाया है उनके बाबूजी पहले कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे। फिर राजद के विधायक बने और फिर जदयू में विधायक हो गए। इसके बाद मांझी के होने के बाद अभी भाजपा में वहीं हैं। परिवार एक ही है घूमकर सब दल में रहता है। आज यही कारण है कि बिहार में साढ़े बारह सौ परिवार के लोग एमपी, एमएलए बनते हैं।

इस चक्र को तोड़ना है तो नीचे से नए लड़कों को खड़ा करना पड़ेगा वरना आप बिहार में जी जिताना चाहें कुछ कर लीजिए, आप लालू पर गुस्सा करके भाजपा को जीता दीजिएगा तो उसमें भी वही मंत्री बनेगा जो लालू जी में था। जन सुराज इसी परिवारवाद को तोड़ने का प्रयास है।

Share This Article