भाजपा के पूर्व प्रत्याशी छोटे मुखिया कांग्रेस में हुए शामिल, कांग्रेस कार्यालय बिहार शरीफ में किया गया मिलन समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं  बिहार के सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आज बिहारशरीफ में नालंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता कौशलेंद्र कुमार उर्फ़ छोटे मुखिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि  कांग्रेस पार्टी भाजपा और आरएसएस के विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी छोटे मुखिया कांग्रेस में हुए शामिल, कांग्रेस कार्यालय बिहार शरीफ में किया गया मिलन समारोह का आयोजन 2उन्होंने कहा कि कौशलेंद्र कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से नालंदा में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। इस बार विधानसभा चुनाव में राजगीर और नालंदा विधानसभा कांग्रेस कोटा में जाने की उम्मीद जताई जा रही है और छोटे मुखिया नालंदा सीट पर अपनी दावेदारी ठोकने को लेकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी छोटे मुखिया कांग्रेस में हुए शामिल, कांग्रेस कार्यालय बिहार शरीफ में किया गया मिलन समारोह का आयोजन 3इसके पूर्व छोटे मुखिया बीजेपी और निर्दलीय चुनाव बिहार सरकार के वर्तमान मंत्री भूषण कुमार के खिलाफ नालंदा विधानसभा से लड़ चुके हैं। 2025 का विधानसभा चुनाव छोटे मुखिया के लिए तीसरा चुनाव होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article