भाजपा के विरोध की वजह से सनातन का विरोध करने वाले कांग्रेस एवं कांग्रेस के राहुल गांधी अब जनेऊ भी धारण कर रहे हैं ,टीका भी लगा रहे हैं : गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मोदी है तो मुमकिन है यह बातें ऐसे ही नहीं कही जाती अगर देखा जाए तो जो कांग्रेस राम का विरोध कर रही थी और राम को काल्पनिक बता रही थी आज राम यात्रा निकाल रही है। यह मोदी की ही देन है। भाजपा के विरोध की वजह से सनातन का विरोध करने वाले कांग्रेस एवं कांग्रेस के राहुल गांधी अब जनेऊ भी धारण कर रहे हैं ,टीका भी लगा रहे हैं और मंदिर मंदिर घूम कर दर्शन भी कर रहे हैं ।

- Sponsored Ads-

खैर देर से ही सही भगवान उन्हें सद्बुद्धि दिया जो कहीं ना कहीं मोदी का ही प्रताप है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बेगूसराय में कही है।

भाजपा के विरोध की वजह से सनातन का विरोध करने वाले कांग्रेस एवं कांग्रेस के राहुल गांधी अब जनेऊ भी धारण कर रहे हैं ,टीका भी लगा रहे हैं : गिरिराज सिंह 2 वही उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में कॉमन सिविल कानून लागू हुआ और असम में भी अगर हिंदू और मुस्लिम तथा किसी भी समुदाय के लिए एक कानून बनाए गए हैं तो यह सामाजिक समरसता की बात है और  इसमें असम सरकार धन्यवाद की पात्र है। हर जगह के लिए एक ही कानून होना चाहिए जिससे कि समाज ही नहीं देश का भी विकास होगा ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article