PK ने तेजस्वी के “सूत्र” वाले बयान पर किया बड़ा हमला, बोले – तेजस्वी यादव द्वारा प्रयोग की गई भाषा से उनका संस्कार दिखता है, ये लोग कलम वाले नहीं कट्टा वाले हैं

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज बिहार बदलाव यात्रा के तहत सुपौल और अररिया के दौरे पर हैं। सुपौल के छातापुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के “सूत्र” वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का प्रयोग करना उनके संस्कार, संस्कृति और बैकग्राउंड के बारे में बताता है। तेजस्वी यादव से इससे बेहतर भाषा की उम्मीद नहीं रख सकते हैं।

PK ने तेजस्वी के "सूत्र" वाले बयान पर किया बड़ा हमला, बोले - तेजस्वी यादव द्वारा प्रयोग की गई भाषा से उनका संस्कार दिखता है, ये लोग कलम वाले नहीं कट्टा वाले हैं 2प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव कट्टा बांटने वाले लोग हैं। उनके पिताजी के राज में बिहार को कट्टा बनाने वाले प्रदेश के तौर जाना जाता था। वो अगर जीत कर आएंगे तो फिर से बिहार को कट्टा बेचने वाला, अपहरण, डकैती और लूटमार वाला प्रदेश बना देंगे।

PK ने तेजस्वी के "सूत्र" वाले बयान पर किया बड़ा हमला, बोले - तेजस्वी यादव द्वारा प्रयोग की गई भाषा से उनका संस्कार दिखता है, ये लोग कलम वाले नहीं कट्टा वाले हैं 3इसके साथ ही उन्होंने बिहार में बिगड़ती क़ानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि अब नीतीश कुमार नहीं, उनके अगल-बगल के तीन-चार भ्रष्ट अफसर और मंत्री सरकार चला रहे हैं। नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक तौर पर काम करने लायक नहीं हैं। जब तक बिहार में कोई मुखिया नहीं चुना जाएगा, तब तक स्थिति बिगड़ती जाएगी। इसलिए ही बिहार की जनता अब जन सुराज को विकल्प के तौर पर देख रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article