युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भगवानपुर प्रखंड में चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि केंद्र सरकार सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलताओं के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के इस महत्वपूर्ण अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। जिससे स्पष्ट है कि देश की जनता बीजेपी के तानाशाही सरकार से तंग आ चुकी है एवं सत्ता परिवर्तन चाहती है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बछवाड़ा, मंसूरचक तथा भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में भगवानपुर प्रखंड के महेशपुर पंचायत के अतरूआ मैदान में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी सह पूर्व विधायक बंटी चौधरी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन थे।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि केंद्र सरकार सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलताओं के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के इस महत्वपूर्ण अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। जिससे स्पष्ट है कि देश की जनता बीजेपी के तानाशाही सरकार से तंग आ चुकी है एवं सत्ता परिवर्तन चाहती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अभियान एवं राहुल गांधी के संदेश को लेकर बछवाड़ा विधानसभा के खेत, खलिहान के साथ ही हर घर तक मैं स्वयं पहुंचकर लोगों से मिलकर संवाद कर आशीर्वाद लेने जाएंगे।

Midlle News Content

आज राहुल गांधी  की सांसद की सदस्यता खत्म करने पर केन्द्र सरकार पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है तथा लोकतंत्र को खत्म करने एवं अपने विफलताओं को छुपाने के उद्देश्य से विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए उनकी सांसद की सदस्यता खत्म की गई है जो कि लोकतंत्र के लिए काला दिन के लिए याद किए जाएगे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इस जनहित में आयोजित इस अभियान को गरीब दास जी के नेतृत्व में बछवाड़ा विधानसभा के हर गली,मुहल्ले एवं घर तक जाकर अपने नेता राहुल गांधी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संदेश वाला पंपलेट दिया जाएगा।

इस ऐतिहासिक अभियान से आम लोगों में कांग्रेस के प्रति नया उत्साह बढ़ता जा रहा है। सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह, वरिष्ठ नेता राम विलास सिंह, शशिशेखर राय, झारखंड युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विवेक चौबे, बेगूसराय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार,ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, पूर्व प्रमुख लाल बाबू पासवान, कांग्रेस नेता रामनारायण सिंह, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो,संजय चौधरी,सुरेश राय,जय प्रकाश सिंह, इन्द्रदेव राय, नंदलाल राय, पूर्व मुखिया रविन्द्र महतो आदि ने भी संबोधित किया।

मौके पर कृष्ण प्रकाश भगवान दास राम प्रकाश साह, उमेश दास, शंकर शर्मा, रंधीर यादव, ऋषिकेश कुमार, चंदन यादव, कृष्ण प्रकाश भगवान दास, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार,मो० युनीश, शिव नारायण साह, जगदीश राय उर्फ मुन्ना यादव,राम कल्याणी महतो सहित सैकड़ों लोगों मौजूद थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी तथा सफल संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया।

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -