नालंदा: पानी में डूबने से एक वृद्ध की हुई मौत, नदी पार करने के दौरान पानी की धारा में बहने से हुआ हादसा

DNB Bharat Desk

 

नूरसराय थाना क्षेत्र के दीरीपर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के दीरीपर गांव में नदी पार करने के दौरान एक वृद्ध के डूब जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय नंदे प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र अरविंद प्रसाद के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि खंधा के तरफ धान का खेत देखने के लिए गए थे।

- Sponsored Ads-

जब वापस गांव की ओर लौट रहे थे तो नदी पार करने के दौरान धारा में बह गए, जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों के द्वारा परिवार को इसकी सूचना दी गई।

नालंदा: पानी में डूबने से एक वृद्ध की हुई मौत, नदी पार करने के दौरान पानी की धारा में बहने से हुआ हादसा 2 घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक अरविंद प्रसाद पेशे से किसान थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article