बिहारशरीफ में तेज आंधी के साथ हल्की बारिस,लोगो को गर्मी से मिली थोड़ी राहत

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के साथ बादल भी गरजे।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार शरीफ में शुक्रवार की रात अचानक धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान बीच सड़क पर चलने वाली हर छोटी बड़ी वाहन और राहगीरों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा।

बिहारशरीफ में तेज आंधी के साथ हल्की बारिस,लोगो को गर्मी से मिली थोड़ी राहत 2इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चली। बिहारशरीफ में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के साथ बादल भी गरजे। आपको बता दें कि पिछले 1 सप्ताह से लगातार नालंदा जिला भी हिट वेब से गुजर रहा है।

- Sponsored Ads-

जिसके कारण यहां का पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन शुक्रवार को आई अचानक तेज बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट हुई आई और नालंदा जिले वासियों को प्रचंड गर्मी से राहत भी मिली।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article