बेगूसराय पुलिस व एसटीएफ ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर दो पिस्टल, ग्यारह जिंदा कारतूस किया बरामद, आरोपी फरार

DNB Bharat Desk

 

मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेगूसराय की पुलिस ने एसटीएफ की मदद से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा प्रतिरोध करने पर दोनों ही अपराधी मौका पाकर फरार हो गए । लेकिन पुलिस ने दो पिस्टल 11 जिंदा कारतूस को बड़ा मद कर लिया है। उक्त मामले में पुलिस ने कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है तथा उन पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस व एसटीएफ ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर दो पिस्टल, ग्यारह जिंदा कारतूस किया बरामद, आरोपी फरार 2पूरा मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो की है । एसपी मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि फुलवड़िया पुलिस एवं एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बारो बांध के नजदीक कुछ अपराधी जमा हुए हैं जो किसी अपराध की फिराक में है । इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की तत्पश्चात निलेश कुमार एवं राहुल उर्फ चांद को हिरासत में लिया गया। लेकिन इतने में ही वहां स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने लगे। मौका पाकर दोनों ही अपराधी वहां से फरार हो गए।

बेगूसराय पुलिस व एसटीएफ ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर दो पिस्टल, ग्यारह जिंदा कारतूस किया बरामद, आरोपी फरार 3इस दौरान नीतीश कुमार के द्वारा पुलिस पर गोली भी चलाई गई जो वहां एक स्थानीय व्यक्ति को लग गई जिनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जहां अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उक्त मामले में पुलिस ने पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच नामजद एवं अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है तथा फरार अपराधी नीतीश कुमार एवं राहुल कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

एसपी मनीष ने बताया है कि दोनों ही अपराधियों का अपराधीक इतिहास रहा है । राहुल जहां शराब मामले सहित अपराध में संलिप्त रहा है वहीं नीतीश कुमार पर भी कई मामले दर्ज हैं

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article