बछवाड़ा के चमथा दियारे में डीजे के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सरकार के द्वारा डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद शादी समारोह के दौरान डीजे का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। जिसका शिकार कभी दिल के मरीज हो रहे हैं तो कभी हाई ब्लडप्रेशर तो कभी कोई बालक डीजे के चपेट में आने से मौत हो रही है,लेकिन पुलिस प्रशासन डीजे पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र चमथा स्थित दियारे में शादी समारोह के दौरान डीजे पलटने से एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान चमथा तीन पंचायत के गोपालपुर वार्ड संख्या दस निवासी दिलीप कुमार का नौ वर्षीय पुत्र शिवम् कुमार के रूप में किया गया है.बताते चलें कि शादी समारोह के दौरान जहां युवा डीजे के गानों पर डांस कर रहे थे, महिलाएं मंगल गीत गा रही थी,खुशी का माहौल था वही कुछ ही पल में उस समम मातम छा गया जब डीजे पलटने के दौरान एक बच्चे डीजे में दबकर घायल हो गया.

- Sponsored Ads-

पीड़ित चमथा तीन पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी दिलीप कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. उन्होने बताया कि गांव के ही इन्द्र देव राय का पुत्र जितेन्द्र राय उर्फ राम फल राय की शादी समारोह में डीजे बज रहा था,अचानक डीजे पलट गया और मेरा पुत्र उसी डीजे में दबकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चे की मौत हो गयी.

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना को दिया गया. सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. वही घटना के बाद डीजे चालक डीजे लेकर फरार हो गया.

बेगूसराय बछवाड़ा संबाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article