10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसरायी जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र से वीरपुर पुलिस ने देशी शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

- Sponsored Ads-

थाना पुलिस पदाधिकारी वसंत कुमार ने दिवा गस्ति के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मल्हडीह स्थित नट बाबा स्थान के पास एक अबैध देशी शराब के कारोबारी को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त गिरफ्तार शराब कारोबारी ने पुछताछ के दौरान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 13 के मुरादपुर निवासी स्वर्गीय सहदेव यादव के पुत्र अरविंद यादव उर्फ भोमा बताया है। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article