कृषि और किसान की तरक्की से देश होगा खुशहाल – डॉ कुंडू

DNB Bharat

खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय किसान मेला का हुआ शुभारंभ।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के कृषि कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर परिसर में दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन केंद्रीय राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एमएस कुंडु, निदेशक बीज डॉ डीके राय, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा, केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

कृषि और किसान की तरक्की से देश होगा खुशहाल - डॉ कुंडू 2

अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ कुंडु ने कहा कि भारत गांव का देश है। जहां की अधिकांश आबादी जीविकोपार्जन के लिए खेती पर निर्भर है। खेत और किसान के उन्नति के बिना देश का उन्नति सम्भव नहीं है । इसलिए जरूरी है कि आज हम खेती में वैज्ञानिक कृषि तकनीक को अपना कर कृषि लागत को कम करते हुए फसलों का बेहतर उत्पादन कर सके और उत्पादित किसानों का लाभकारी मूल्य दिलाकर किसानों का आय दुगुनी कर सके।

सरकार और वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केंद्र इसके लिए दिन रात काम कर रही है। इसका लाभ हमारे किसानों को मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती और श्री अन्न योजना किसानों की बेहतरी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक बीज ने कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत बीज का होना महत्वपूर्ण होता है। इसलिए किसान भाई अपने फसलों के उन्नत बीज को ही अपनाए और खेतों में बीज बोने के पूर्व उसका विज्ञानिक तरीके से उपचार करे। ऐसा करने से बीजो पर किट व्याधि का प्रकोप कम होगा। और प्रजनन क्षमता अधिक होगा।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा, केंद्र के प्रभारी डॉ राम पाल सहित आधा दर्जन कृषि वैज्ञानिकों एवं दर्जनों प्रगतिशील किसानों ने अपना विचार प्रस्तुत किया। मेला में जिला के सभी प्रखंडो से सैकड़ो की संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर कृषि प्रदर्शनी शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने अपने बेहतर फसलों फल फूल सब्जी आदि का प्रदर्शन किया। जिसका वरीय वैज्ञानिक एवं आगत अतिथियों ने अवलोकन किया। मेला का आयोजन आज शनिवार को भी जारी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article