बेगूसराय में पैसे के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष के बीच मारपीट,दोनों पक्ष के दो-दो लोग बुरी तरह से घायल

DNB Bharat Desk

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हड़कपुरा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पैसे के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों ही पक्ष दो दो लोग घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हड़कपुरा गांव की है।

- Sponsored Ads-

दोनों ही पक्ष के लोगों की पहचान शिव शंभू झा एवं कृष्ण मोहन राय के रूप में की गई है। शिव शंभू झा ने आरोप लगाया है कि कृष्ण मोहन राय दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पूर्व में उन्होंने दो लाख रुपया शिव शंभू झा से लिया जो वह वापस नहीं कर रहे थे।

बेगूसराय में पैसे के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष के बीच मारपीट,दोनों पक्ष के दो-दो लोग बुरी तरह से घायल 2फिर यह मामला कोर्ट में भी चला और कोर्ट में शिव शंभू झा के पक्ष में फैसला आने के बाद वह लोग नाराज हो गए और रविवार की शाम जब शिव शंभू झा अपने घर हरकपुरा जा रहे थे उसी क्रम में कृष्ण मोहन राय एवं उनके परिवार के लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे।

इतना ही नहीं शिव शंभू झा का आरोप है कि कृष्ण मोहन राय एवं उनके परिजनों के द्वारा उल्टे थाना में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया। फिलहाल पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और उक्त मामले में दोनों ही पक्षों से पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article