अगर आप प्रधानमंत्री आवास लेकर घर नहीं बनाए हैं तो हो जाइए सावधान, होगी प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर बीडीओ अरुण कुमार निराला के द्वारा मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के वैसे आवास लाभूक जो वर्षों पूर्व राशि लेकर घर नहीं बनाए हैं के खिलाफ एक्शन मुड में देखें गये। वीरपुर पूर्वी पंचायत समेत अन्य पंचायतों में जाकर वैसे लाभूकों को अस्पष्ट शब्दों में कहा या तो एक सप्ताह में आप घर बनाईए या लिए गए राशि को वापस कीजियेनहीं हो सरकारी राशि गबन करने से संबंधीत होगी मामला दर्ज।

- Sponsored Ads-

इस दौरान  वार्ड नं 10 के दो लाभूकों को घर बनाने में आनाकानी करने पर पुलिस के सहयोग से थाना पर ले गए। जहां अविलंब घर बना लेने की शर्त पर वाउण्ड बना कर छोरा गया। इस संबंध में बीडीओ अरुण कुमार निराला ने अस्पष्ट शब्दों में कहा जो भी आवास योजना से राशि लेकर घर नहीं बनाए हैं। उनके विरुद्ध सरकारी राशि गबन करने से संबंधीत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर धर पकड़ अभियान चलाया जाएगा।

अगर आप प्रधानमंत्री आवास लेकर घर नहीं बनाए हैं तो हो जाइए सावधान, होगी प्राथमिकी दर्ज 2मौके पर वीरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मदन कुमार अपने दल बल के साथ थे। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों के आग्रह पर उक्त लाभूकों को एक सप्ताह का समय पदाधिकारियों से कह सुनकर दिलाया गया है

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article