उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण विभिन्न ट्रेन के परिचालन में किया गया बदलाव, कुछ ट्रेनें रद्द

DNB Bharat

सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेल विभाग ने लिया फैसला।

डीएनबी भारत डेस्क 

उत्तर भारत में हो रहे भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे के कुछ रेलखंडों पर बारिश का पानी आ जाने के कारण संरक्षा की दृष्टिकोण से निम्नालिखित ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है एवं कुछ ट्रेनों को सुरक्षा के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर रद्द भी किया गया है। जिसकी विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी है।

- Sponsored Ads-

रद्द ट्रेनें –

1. दिनांक 12.07.23 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल का परिचालन रद्द ।

2. दिनांक 12.07.23 को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 12311 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस का परिचालन रद्द ।

3. दिनांक 12.07.23 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का परिचालन रद्द ।

4. दिनांक 13.07.23 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं. 12315 कोलकाता-उदयपुर सिटी अनन्या एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

5. दिनांक 13.07.23 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं. 12325 कोलकाता-नागलडैम एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

6. दिनांक 13.07.23 को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

7. दिनांक 16.07.23 को गुवाहाटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

8. दिनांक 17.07.23 को उदयपुर सिटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 12316 उदयपुर सिटी-कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

आंशिक प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें

1. दिनांक 12.07.23 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अमृतसर के बजाए लखनऊ से किया जायेगा ।

2. दिनांक 12.07.23 को देहरादून से खुलने वाली गाड़ी सं. 12328 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ देहरादून के बजाए मुरादाबाद से किया जायेगा ।

3. दिनांक 12.07.23 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ जम्मूतवी के बजाए सहारनपुर से किया जायेगा ।

पुरानी दिल्ली युमना ब्रिज के पास वाटर लेवल के काफी ऊंचाई तक पहुंच जाने के कारण परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें –

1. दिनांक 12.07.23 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग सब्जीमंडी-नई दिल्ली-साहिबाबाद के रास्ते किया जायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article