नगर पंचायत के वार्ड पार्षद संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी के तानाशाही रवैया और विकास कार्य में रुचि नहीं लेने के विरोध में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना

DNB Bharat Desk

एकंगरसराय नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों नए कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध अनिश्चितकालीन दिया गया धरना

डीएनबी भारत डेस्क

अपनी मांगों को लेकर एकंगरसराय नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों नए कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।शुक्रवार को एकंगरसराय नगर पंचायत के वार्ड पार्षद संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी के तानाशाही रवैया और विकास कार्य में रुचि नहीं लेने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दिया है।

नगर पंचायत के वार्ड पार्षद संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी के तानाशाही रवैया और विकास कार्य में रुचि नहीं लेने के विरोध में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना 2धरना में शामिल वार्ड पार्षदों ने कहा कि हमारे सात सूत्री मांगे हैं जिसमें प्रत्येक वार्ड में टूटे स्लैप का निर्माण और नल जल के लिकेज पाइप की मरम्मत,विकास योजना की उपलब्ध राशि का पारदर्शी तरीके से विभिन्न वार्डों में बंटवारा,अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना,वार्ड पार्षदों की अनुशंसा पर कार्य करना,वेतन भत्ता देना,नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सफाई कार्य सुनिश्चित करना शामिल है।

- Sponsored Ads-

नगर पंचायत के वार्ड पार्षद संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी के तानाशाही रवैया और विकास कार्य में रुचि नहीं लेने के विरोध में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना 3वार्ड पार्षदों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। नगर पंचायत के अधिकारियों से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि एकंगरसराय नगर पंचायत में कई योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किया जा रहा है।

पूर्व से चल रही कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है फिलहाल नलजल की 16 योजनाए चल रही है। एकंगरसराय नगर पंचायत के विकास के लिए में प्रतिबद्ध हूं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article