भाकपा के वयोवृद्ध नेता स्मृति शेष कॉ राजेंद्र सिंह को दी गई अंतिम विदाई, कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत केशावे निवासी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के वयोवृद्ध नेता कॉ राजेंद्र सिंह का असामयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं रविवार के दिन उनके पार्थिव को भाकपा बरौनी अंचल कार्यालय शहिद स्मारक पर लाया गया।

जहां तेघड़ा विधायक कॉ रामरतन सिंह ,भाकपा बरौनी अंचल मंत्री कॉ अरविंद सिंह, एटक नेता कॉ प्रहलाद सिंह, बरौनी अंचल सहायक मंत्री नवीन कुमार, खेत मजदूर नेता अशोक पासवान ,अशोक रजक एवं रामाधार सिंह ने सामूहिक रूप पार्टी का झंडा ओढ़ाकर विदा किया ।

वहीं उपस्थित कार्यकर्ता ने पार्थिक शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । मौके पर श्याम बाबू चौधरी, भागीरथ राय, भोला तांती ,विकाश कुमार ,गणेश पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article