बेगूसराय में चोरी की बड़ी वारदात, घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बीती रात चोड़ो ने तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदन पुर गांव के नवीन शाह के घर से लगभग 150 ग्राम सोने के आभूषण, 250 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 50000 नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। 

- Sponsored Ads-

गृहस्वामी शीला शाह ने बताया कि उन्हें अपनी लड़की की शादी करनी थी और इसके लिए वह अपनी बहू के जबरात एवं अपने जेबरात को सहेज कर अलमारी में रखे हुए थे। घर पर कोई पुरुष नहीं थे और घर में मां और बेटी अकेले ही सो रही थी।

 बेगूसराय में चोरी की बड़ी वारदात, घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी 2अनुमान लगाया जा रहा है की रात्रि 1:00 बजे के बाद पीछे के दरवाजे से चोर अंदर घुसे और पूरे घर को साफ कर चलते बने। फिलहाल पीड़ित पक्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

 बेगूसराय में चोरी की बड़ी वारदात, घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी 3लेकिन यहां कहा जा सकता है कि जिस तरह से बेगूसराय में अपराधियों के द्वारा तमाम संगीन बारदातों को अंजाम दिया जा रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि बेगूसराय में पुलिस का इकबाल बिल्कुल खत्म हो चुका है।

1

Share This Article